Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में फाइलेरिया मुक्ति अभियान चलाया गया

Garhwa : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में फाइलेरिया मुक्ति अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी 2023 तक चलाया जायेगा. जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शिक्षण संस्थानों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फाइलेरियारोधी दवा खिलायी जायेगी. शुक्रवार को काफी संख्या में बच्चों, युवकों एवं वयस्कों ने एल्बेंडाजोल की गोली खायी. इसे भी पढ़ें - पलामू:">https://lagatar.in/palamu-raja-medini-rai-historical-fair-will-start-from-february-11/">पलामू:

11 फरवरी से शुरू होगा राजा मेदिनी राय ऐतिहासिक मेला

घर -घर जा कर खिलायी जायेगी दवा 

कार्यक्रम के प्रथम दिन यानी आज आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं विद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलायी गयी. जबकि पहले दिन दवा खाने से वंचित लोगों को 11 से 25 फरवरी तक घर -घर जा कर दवा खिलायी जायेगी. समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाएं एवं गम्भीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं खिलानी है. साथ ही खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है. 2027 राज्य को फाइलेरिया उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा गया है.

फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है

समाजसेवक अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस रोग के प्रति लापरवाही एवं अनभिज्ञता के कारण यह रोग बहुत ही भयानक हो जाता है. बता दें कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है. किसी भी उम्र का व्यक्ति फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है. इसके लक्षण हाथ पैर की सूजन तथा अंडकोष के सूजन शामिल है. उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली फाइलेरिया के रोगाणु को मार देती है, और हाथीपांव व हाइड्रोसील जैसी बीमारी से बचाने में सहायता करती है. अगर हम सभी को इस गंभीर बीमारी से बचना है ,तो सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने के साथ-साथ अपने आस पास के क्षेत्रों में होने वाले जल जमाव को रोकना होगा. सहिया साथी प्रमिला देवी, सहिया प्रभादेवी एवं समाजसेवी अमरेंद्र कुमार के द्वारा सभी को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई . इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-pooja-singhal-gets-two-months-interim-bail-from-supreme-court-bail-with-many-conditions/">BREAKING

: पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से दो महीने की अंतरिम बेल, कई शर्तों के साथ मिली जमानत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही