Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, 25 फरवरी तक चलेगा अभियान

Garhwa: झारखंड को फाइलेरिया मुक्त करने की दिशा में सरकार द्वारा संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम की शुरुआत रंका में की गयी. 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में फाइलेरिया व कृमि की दवा खिलाई जायेगी. रंका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, प्रमुख हेमंत कुमार लकड़ा, 20सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोपाल प्रसाद, अंचल पदाधिकारी शंभू राम, प्रबंधक सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर अभियान की शुरुआत की. इस दौरान सभी ने फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ेंरामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-pvun-organizes-adolescent-health-fair-at-kasturba-gandhi-school/">रामगढ़

: पीवीयूएन ने कस्तूरबा गांधी स्कूल में किशोर स्वास्थ्य मेला का किया आयोजन
प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने कहा कि फाइलेरिया से बचने के लिए लोगों को इसकी दवा खाने की जरूरत है. वहीं अंचल पदाधिकारी शंभू राम ने कहा कि यह दवा लोगों के लिए रामबाण बनेगा. चिकित्सा पदाधिकारी गोपाल प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम तभी सफल होगा, जब लोग इस दवा को खाकर, दूसरे लोगों को भी इस बीमारी को लेकर जागरुक करेंगे. इसे भी पढ़ें:  बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-car-overturned-near-pwd-chowk-rider-narrowly-escaped/">बहरागोड़ा

: पीडब्ल्यूडी चौक के समीप पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही