Search

 
 
 

गढ़वा : छात्राओं के बीच चलाया गया फाइलेरिया जागरूकता अभियान

 
Garhwa: राजकीयकृत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमडीए को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान स्कूली छात्राओं को विस्तार पूर्वक फाइलेरिया के बारे में जानकारी दी गई. मौके पर पीसीआई संस्था के जिला समन्वयक आनंद प्रसाद ने कहा कि फाइलेरिया रोग संक्रमित मादा क्युलेक्स मच्छर के काटने से होता है. यह एक संक्रामक रोग है और पैरों व हाथों में सूजन होना इसके मुख्य लक्षण हैं. एमडीए चक्र के दौरान आगामी 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया के रोकथाम के लिए फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी और एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी. इसके सेवन के लिए शपथ दिलाई गई. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रेयाज अहमद, शिक्षक गण और काफी संख्या में छात्रा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocates-son-gets-gold-medal-in-international-english-olympiad/">जमशेदपुर

: राजा हत्याकांड में रेकी करने वाले छह गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही