Search

 
 
 

गढ़वा : अवैध रूप से संचालित प्रगति हॉस्पिटल के संचालक, डॉक्टर, कर्मी व मकान मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

 
Garwha : जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय में अवैध रूप से संचालित प्रगति हॉस्पिटल के संचालक, डॉक्टर, अस्पताल के सभी कर्मी व मकान मालिक के ऊपर कांडी थाना में मामला दर्ज किया गया है. प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ गोविंद सेठ ने शुक्रवार को थाना कांड संख्या 94/22 आईपीसी की धारा 304/34 के तहत अस्पताल संचालक औरंगाबाद बिहार के मुकेश कुमार, नवीनगर बिहार के डॉ. चंदन मौर्य, हैदरनगर पलामू के डॉ. राकेश कुमार व अस्पताल के सभी कर्मी तथा दोनों ही मकान के मालिक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने बताया कि प्रगति हॉस्पिटल में छापामारी कर वहां से मेडिकल इक्विपमेंट, दवा,स्लाइन,प्रिस्क्रिप्शन पैड के अलावे सभी मेडिकल सामग्री को जब्त किया गया है. डीसी के निर्देश पर गुरुवार को कांडी में वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहे प्रगति हॉस्पिटल में छापामारी किया गया था. बीडीओ मनोज कुमार तिवारी व डॉक्टर गोविंद सेठ व पुलिस की उपस्थिति में 5 घंटे तक चले इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में दवा, मेडिकल इक्यूपमेंट सहित कई अन्य सामान जब्त किया गया था, जबकि अस्पताल संचालक, डॉक्टर व अस्पताल कर्मी फरार हो गए थे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-scuffle-between-women-laborers-in-the-industrial-area/">आदित्यपुर

: औद्योगिक क्षेत्र में महिला मजदूरों के बीच झोंटा- झोंटी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही