Garhwa: सूर्य मंदिर कमिटी, सोनपुरवा के तत्वावधान में श्री श्री पंच सरोवर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय सूर्य महायज्ञ भव्य भंडारा के साथ संपन्न हो गया. महायज्ञ में स्वामी शम्भूनाथ मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ-साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन का कार्य सम्पन्न कराया. स्वामी शम्भू नाथ मिश्रा ने अपने प्रवचन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. सूर्य महायज्ञ में सूर्य मंदिर कमिटी ने पूरे झारखंड में निषाद परिवार का नाम रौशन करने वाले पलामू के ही निवासी ए पति-पत्नी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी व डेंटल सर्जन डॉ जुली कुमारी को सरकरी सेवा में कार्य करने पर अंगवस्त्र, मोमेंटो व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. साथ ही बचनदेव चौधरी को अधिवक्ता बनने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-tej-pratap-joins-tejashwis-jan-vishwas-yatra-targets-cm-nitish/">बिहारः
तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए तेजप्रताप, CM नीतीश को जमकर कोसा
का कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : मिथिलेश ठाकुर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/24rc_m_29_24022024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="300" />
तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए तेजप्रताप, CM नीतीश को जमकर कोसा
नदी सरोवर के पानी में होते हैं औषधीय गुण : डॉ. कुलदेव चौधरी
सूर्य महायज्ञ की पूर्णाहुति के दिन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे महर्षि वेदव्यास परिषद, झारखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि भारत में मंदिरों के साथ साथ पवित्र सरोवर और नदियों को भी तीर्थ स्थल माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे जगहों पर स्नान करने से कष्ट दूर होते हैं. अलग-अलग राज्यों में स्थित ये पांच सरोवर हैं मान सरोवर, नारायण सरोवर, पुष्कर सरोवर, पम्पा सरोवर और बिंदु सरोवर के नाम से जाना जाता है. इसका संबंध सीधे किसी न किसी ऋषि महर्षि व देवी-देवताओं से जुड़ा है. यहां देवी-देवता, ऋषि-मुनि स्नान किया करते थे और निरोग रहते थे. यह लाखों लोगों के लिए आस्था का केन्द्र है. डॉ चौधरी ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पहाड़ों से निकलने वाली पानी बहुत सारी जड़ी-बूटियों से सम्पर्क होते हुए नदी या सरोवर तक पहुंचती है. यही कारण है कि स्नान करने से उसका औषधीय गुण प्राप्त होता है और कई बीमारियों को ठीक होते देखा गया है. इसी प्रकार सोनपुरवा में भी सोन नदी के तट पर पंच सरोवर मंदिर स्थापित करने पर समिति के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आस्था के साथ पढ़ना लिखना भी बहुत जरूरी है. क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही अपने अधिकार को जानेंगे और बेहतर समाज बनाने का सपना देख सकते हैं. जब तक शिक्षा के बल पर सरकारी सेवा और राजनीति में भागीदारी नहीं होगी तब तक समाज मजबूत नहीं हो पायेगा. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cms-program-on-march-3-will-be-historic-mithilesh-thakur/">सीएमका कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : मिथिलेश ठाकुर
alt="" width="600" height="300" />
Leave a Comment