Search

 
 
 

गढ़वा : संत रविदास की जयंती पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

 
Garhwa:  शहर के ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट प्लस टू स्कूल में संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद एवं विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी तथा उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया. मौके पर निदेशक ने कहा कि संत रविदास ईश्वर के सच्चे उपासक और अध्यात्म के अग्रिम पुरोधा थे. उन्होंने समाज में व्याप्त जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को दूर कर समाज को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास अध्यात्म के माध्यम से किया. संत रविदास ने समाज को संदेश दिया कि व्यक्ति बड़ा या छोटा अपने जन्म से नहीं अपितु अपने कर्म से होता है. रविदास धर्म के पथ पर चलने वाले महान पुरुष थे. हमें भी उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए. कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं के बीच टॉफी का वितरण किया गया. मौके पर शिक्षक उदय प्रकाश, खुर्शीद आलम, मुकेश भारती, बीरेन्द्र साह, नीरा शर्मा, नीलम कुमारी, सुनिता कुमारी, सरिता दुबे, शिवानी कुमारी, रिजवाना शाहिन, सुष्मिता कुमारी, सुषमा तिवारी, संतोष प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cm-gifted-schemes-worth-rs-317-crore-38-lakh-95-thousand-to-seraikela/">आदित्यपुर

: सीएम ने सरायकेला को दिया 317 करोड़ 38 लाख 95 हजार की योजनाओं की सौगात
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही