Search

 
 
 

गढ़वा : चावल दिवस पर लाभुकों को दिया गया खाद्यान्न

 
Garhwa : मंगलवार को उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर पदाधिकारियों की उपस्थिति में लाभुकों को खाद्यान्न दिया गया. बता दें कि उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर प्रत्येक माह के 15वीं,16वीं तथा 25वीं, 26वीं तारीख को चावल दिवस मनाया जाता है. गढ़वा जिला में संचालित सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया जाता है. 15 और 17 जुलाई को सफलता पूर्वक चावल दिवस का आयोजन किया गया था. वहीं 25 और 26 जुलाई को भी चावल दिवस का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-pds-dealers-warn-of-indefinite-strike-from-august-1/">गिरिडीह

: पीडीएस डीलरों ने दी एक अगस्त से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठायें : डीसी

25 जुलाई को गढ़वा जिला के सभी जन वितरण प्रणाली राशन डीलर द्वारा लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया. चावल दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन के लिए उपायुक्त शेखर जमुआर ने प्रत्येक पंचायत में पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की है. साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसके सफल संचालन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जेएसएलपीएस के कर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में जाकर शत प्रतिशत लाभुकों के बीच खाद्यान्न बांट रहे हैं. उपायुक्त ने जिला के सभी राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे चावल दिवस के अवसर पर अपने-अपने जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर अवश्य जायें और सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ उठायें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/25rc_m_136_25072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/jamshedpur-gold-will-be-extracted-by-processing-e-waste/">रांची

: सिंहमोड़ के पास गैस पाइप लाइन फटी, लिकेज से अफरा-तफरी मची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही