Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : वन विभाग ने जब्त वाहनों की नीलामी की, मिले 29 लाख रुपए

Garhwa :  जिला दक्षिणी वन प्रमंडल के द्वारा 26 वाहनों की नीलामी कर 29 लाख रुपए की वसूली की गई. दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से वन विभाग के द्वारा पकड़े गए 26 वाहनों की नीलामी की गई. वाहनों के ऑक्शन से वन विभाग को 29 लाख रुपए मिले. यह राशि सरकार के खाते में जायेगी. उन्होंने कहा कि रंका तथा भंडरिया के वन विभाग के कार्यालयों में लंबे समय से पड़े हुए कमांडर जीप, टाटा मैजिक, पिकअप बैन, कावासाकी बॉक्सर, बजाज कैलीबर मोटरसाइकिल ,हीरो होंडा मोटरसाइकिल तथा अन्य वाहनों की नीलामी की गई. नीलामी में 64 लोगों ने भाग लिया जिसमें से 26 लोगों को वाहन डाक के आलोक में निर्गत किया गया. इस मौके पर सीएफ दिलीप कुमार समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: आरयू">https://lagatar.in/the-second-day-of-the-national-discussion-johar-in-ru-mass-com-the-expert-said-amidst-the-challenges-the-newspaper-world-will-flourish/">आरयू

मास कॉम में राष्‍ट्रीय विमर्श ‘जोहार’ का दूसरा दिन : एक्सपर्ट बोले- चुनौतियों के बीच और निखरेगा अखबार जगत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही