Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में वन अधिकार समिति की बैठक, प्रस्ताव पारित

Advertisement
Advertisement
Garhwa: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में वन अधिकार समिति की बैठक हुई. बैठक में अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति से प्राप्त प्रस्ताव को समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया. अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति से आए प्रस्ताव में मुख्य रूप से ग्राम-सोहबरिया, अंचल-मेराल में पिछड़ी जाति आवासीय उच्च विद्यालय निर्माण हेतु FRA निर्गत करने और 132 केवी, रमकण्डा-गढ़वा ट्रांसमिशन लाइन निर्माण को सर्वसम्मति से हरी झंडी दिखाई गई. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी दिलीप कुमार यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी शशि कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू, समिति के अन्य संबंधित सदस्य, कल्याण पर्यवेक्षक विजय कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-आठ">https://lagatar.in/government-did-not-take-initiative-even-after-eight-months-vinay-singh/">आठ

माह बाद भी सरकार ने नहीं की पहल : विनय सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही