Search

 
 
 

गढ़वा : पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, घायल

 
Garhwa :  गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सत्येंद्रनाथ तिवारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस सड़क हादसे में सत्येंद्रनाथ तिवारी घायल हो गये. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी खतरे से बाहर हैं. झारखंड के पेयजल एवं स्वक्षता मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को देखने सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सत्येंद्रनाथ तिवारी का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर ईलाज करने का निर्देश दिया.  (पढ़ें, टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-case-nia-interrogating-two-including-naxalite-muneshwar-ganju-with-prize-of-10-lakhs/">टेरर

फंडिंग मामला : 10 लाख के इनामी मुनेश्वर गंजू समेत दो नक्सलियों से NIA कर रही पूछताछ)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-11-copy-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अनियंत्रित होकर पोल से टकरायी स्कॉर्पियों 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-6-1-1024x683.jpg"

alt="" width="1024" height="683" /> घटना के संबंध में बताया जाता है कि सत्येंद्रनाथ तिवारी स्कॉर्पियों से अपने डाल्टेनगंज आवास से गढ़वा जा रहे थे. तभी गढ़वा शाहपुर सड़क के झुरा गांव के पास उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक पिकअप वैन आ गयी. तभी उनकी स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गयी. जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गये. उनकी गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-at-the-hideout-of-former-dc-chhavi-ranjan-of-ranchi/">BREAKING

: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही