Search

 
 
 

गढ़वा : लेजर शो के साथ चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन

 
Garhwa: गोविंद उच्च विद्यालय (नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, टाउन हॉल) के मैदान में मंगलवार की संध्या आयोजित लेजर शो के साथ चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न हो गया. ज्ञात हो कि गढ़वा में गत तीन मार्च को आयोजित पांच बड़ी योजनाओं का लोकार्पण के मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन कराया गया था. लेजर शो के माध्यम से सर्वप्रथम गढ़वा के वीर शहीद नीलांबर पीतांबर की जीवनी का प्रदर्शन किया गया. उसके बाद कई देशभक्ति गानों का लेजर शो के माध्यम से प्रर्दशन किया गया. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी लेजर शो के माध्यम से वीर शहीद नीलांबर पीतांबर की जीवनी का प्रदर्शन देखा. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-vyas-guddu-hustle-muskaan-yadavs-magic-shown-in-dugola-program/">गढ़वा

: दुगोला कार्यक्रम में व्यास गुड्डू हलचल-मुस्कान यादव का दिखा जलवा

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से ही देश आजाद हुआ : मिथिलेश ठाकुर

मौके पर मंत्री ने कहा कि हमारे वीर शहीद नीलांबर पीतांबर सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत के बाद आज हम आजाद भारत में जिंदगी जी रहे हैं. जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दे कर भारत मां को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया है, ऐसे सभी वीर शहीदों को शत-शत नमन है. ऐसे स्वतंत्रता सेनानी की जीवनी के बारे में हम सभी को और हमारे आने वाली पीढ़ी को निश्चित रूप से जानना चाहिए. इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमें अपने देश की गौरव एवं इतिहास को जनने एवं समझने का अवसर प्राप्त होता है. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, विधायक प्रतनिधि कंचन साहू, अनिता दत्त, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-to-give-chatra-lok-sabha-seat-to-rjd/">लातेहार

: चतरा लोकसभा सीट राजद को देने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही