Garhwa : रंका रामनवमी पूजा समिति ने घर-घर चंदा और अन्न संग्रहण का कार्य शुरू कर दिया है. पूजा समिति के अध्यक्ष रोनी रमन सिंह के नेतृत्व में धन संग्रह शुरू कर दिया गया है. रामनवमी पूजा महोत्सव को काफी भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया गया. इस बाबत रघुनाथ अखाड़ा के प्रांगण में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से अनुमंडल क्षेत्र के घर-घर से सहयोग राशि और अन्न लेने का निर्णय लिया गया. इस बार अनूठी पहल के तहत यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें कमेटी के सभी लोग क्षेत्र को बांट कर के धन संग्रह करेंगे. कमेटी में अमित पाण्डेय, राजन कुमार, ओम प्रकाश कुमार, शुभम झा, आलोक कुमार, अनिल मधेशिया, संजय प्रसाद, अभिषेक चौधरी, रानू राज सिंह, सौरभ सिंह, राज कुमार रावत, राजा सिन्हा, सोनू तिवारी, सहित अन्य उत्साही युवा वर्ग को शामिल मिल किया गया है. इसे भी पढ़ें :
धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fierce-fire-in-scrap-warehouse-in-govindpur-loss-of-lakhs/">धनबाद
: गोविंदपुर में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान रामनवमी को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
रंका प्रखंड मुख्यालय के बोड़ी ग्राम में रामनवमी पूजा समिति के द्वारा किया गया धन संग्रह काफी सकारात्मक रहा. ग्रामवासियों ने बताया कि रामनवमी पूजा के अवसर पर रंका के रघुनाथ अखाड़ा में होने वाला प्रवचन बहुत ही मधुर एवं सुंदर होता है,जिसे लोगों को काफई सीखने का अवसर प्राप्त होता है. धन संग्रहण कार्य से लोग उत्साहित दिखे. आज के इस संग्रहण कार्य में अध्यक्ष सुलपानी सिंह, सचिव डाक्टर दीनानाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष विवेक चौधरी, कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, सह कोषाध्यक्ष सोनू मधेशिया और मोहित कुमार चौधरी ने प्रमुख भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें :
चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ho-rebels-will-be-paid-tribute-on-march-25-at-shaheed-park-youth-will-gather/">चाईबासा
: हो विद्रोहियों को शहीद पार्क में 25 मार्च को दी जाएगी श्रद्धांजलि, जुटेंगे युवा [wpse_comments_template]
Leave a Comment