Search

 
 
 

गढ़वा : 4 महीने पहले निकाल ली राशि, अब कराया काम, वह भी घटिया, 15 दिन में ही टूट गई सड़क

 
Garhwa : गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड में सरकारी योजनाओं में गड़बड़झाला का मामला सामने आया है. रमकंडा प्रखंड के ऊपर टोला में 15वें वित्त की राशि से बनाई गई वाली सड़क में अनियमितता बरती गई है. सड़क 15 दिन में ही टूट गई. वहीं 4 माह पहले चबूतरा निर्माण की राशि निकाल ली गई, मगर जांच की सुगबुगाहट सुन दो दिन के अंदर चबूतरा को बनवा दिया गया. जब इसकी शिकायत की गई तो जांच करने जिला पार्षद उपाध्यक्ष सत्य नारायण यादव, रमकंडा जिला के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे. देखा कि 4 माह पहले राशि निकाल लेने के बाद 2 दिन के अंदर चबूतरा तथा 15 दिन पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया है. इसे भी पढ़ें : प्रेम">https://lagatar.in/prem-prakashs-discharge-petition-rejected-difficulties-may-increase/">प्रेम

प्रकाश की डिस्चार्ज याचिका खारिज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सत्यनारायण यादव ने बताया कि सड़क 2 इंच ढलाई की गई है जो नियम के प्रतिकूल है. 200000 की लागत से बनने वाली इस सड़क की गुणवत्ता बद से बदतर है. निर्माण के 15 दिन के अंदर ही सड़क टूट गई है. बता दें कि 14 लाख रुपए की योजनाओं का काम मुखिया रंजू पांडेय की देखरेख में चल रहा है. सत्यनारायण यादव ने कहा कि जितनी भी योजनाएं रमकंडा पंचायत में मुखिया के द्वारा संचालित की जा रही है, उसमें बिचौलियागिरी हावी है. उन सभी योजनाओं की जांच जिला स्तर की एक टीम बनाकर की जाएगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही डीसी को पूरे मामले से अवगत कराकर इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी. [caption id="attachment_568123" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/28rc_m_185_28022023_1.jpg"

alt="गढ़वा" width="1599" height="899" /> गढ़वा[/caption] इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/chief-engineer-birendra-ram-accused-of-corruption-suspended/">भ्रष्टाचार

के आरोपी चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम हुए सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही