Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Garhwa: गढ़वा में जेन अल्फा का प्रदर्शन, शिक्षक के तबादले का विरोध, थाने में पथराव

गढ़वा जिले के कांडी थाना के बगल स्थित जमा-दो उच्च विद्यालय के शिक्षक मलय सिंह के तबादले को लेकर जेन अल्फा के छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को उग्र हो गया. पिछले तीन दिनों से शिक्षक के तबादले के विरोध में चल रहा आंदोलन जिला समाहरणालय से लेकर कांडी प्रखंड तक पहुंच गया.
Advertisement
Advertisement

Garhwa: गढ़वा जिले के कांडी थाना के बगल स्थित जमा-दो उच्च विद्यालय के शिक्षक मलय सिंह के तबादले को लेकर जेन अल्फा के छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को उग्र हो गया. पिछले तीन दिनों से शिक्षक के तबादले के विरोध में चल रहा आंदोलन जिला समाहरणालय से लेकर कांडी प्रखंड तक पहुंच गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

गुरुवार को छात्रों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इसी दौरान कांडी प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय छात्रों को समझाने पहुंचे. बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, आरोप है कि जब प्रमुख ने एक विद्यार्थी को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद जेन अल्फा के छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए और प्रमुख की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी.

 

स्थिति बिगड़ने पर प्रमुख अपनी जान बचाकर कांडी थाना पहुंचे. इसके बाद बड़ी संख्या में जेन अल्फा के छात्र भी थाना पहुंच गए और थाना पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव में एक पुलिस जवान के सिर में चोट लगी, जिससे उसका सिर फट गया.

 

जेन अल्फा के छात्र शिक्षक मलय सिंह का तबादला रोकने की मांग पर अब भी अड़े हुए हैं. साथ ही प्रदर्शन के दौरान हुई घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. छात्र सड़क जाम कर अपना विरोध जारी रखे हुए हैं.

 

घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. एसडीपीओ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा जा रहा है और जेन अल्फा के छात्रों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही