Search

 
 
 

गढ़वा : गुलाम जिलानी अंसारी को मिला एआईएमआईएम का साथ

 
हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एआईएमआईएम पार्टी भी गुलाम जिलानी अंसारी के साथ धरना पर बैठेगी Garhwa: अपनी साली के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर गुलाम जिलानी अंसारी बैठे हुए हैं. एआईएमआईएम के गढ़वा रंका विधानसभा के प्रत्याशी डॉ एमएन खान ने उनसे मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन किया. मौके पर डॉ एमएन खान ने कहा कि गुलाम जिलानी अंसारी की साली दुलदुलवा गांव निवासी नूरसबा बीबी की हत्या 14 जून 2023 को कर दी गई थी. लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पायी. यह पुलिस विभाग की लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि मृतका के तीन बच्चे हैं. मृतका की हत्या होने के बाद इन बच्चों की परवरिश करना काफी मुश्किल हो गया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-firing-of-bullets-and-bombs-in-front-of-police-in-tetulmudi-cold-dump-is-worrying-ig/">धनबाद

: तेतुलमुड़ी कोलडंप में पुलिस के सामने गोली-बम चलना चिंताजनक- आईजी

6 मार्च से अनशन पर बैठे हैं गुलाम जिलानी अंसारी

उन्होंने कहा कि गुलाम जिलानी अंसारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 6 मार्च से अनशन पर बैठे हुए हैं, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने उनकी कोई सुधि नहीं ली है. आमरण अनशन पर बैठने के कारण गुलाम जिलानी अंसारी के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. डॉक्टर एमएन खान ने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो एआईएमआईएम पार्टी भी गुलाम जिलानी अंसारी के साथ धरना पर बैठेगी. इसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी. मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, मंसूर अंसारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख फजिल अहमद आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-ranchi-police-freed-21-hostage-workers-of-6-families-of-chhattisgarh-from-brick-kiln/">Lagatar

Impact: ईंट भट्ठा से छत्तीसगढ़ के 6 परिवार के 21 बंधक बने मजदूरों को रांची पुलिस ने कराया मुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही