Search

 
 
 

Garhwa : रंका में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

 
Garhwa  : जिले के रंका में झारखंड सरकार के निर्देशानुसार  16 नवम्बर से  28  दिसंबर  तक  चलाये जा रहे सरकार आपके द्वार  कार्यक्रम के अंतगर्त  पंचायत रंका कला  सचिवालय में प्रखंड के सभी विभागों के साथ  रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवा नंद राम की अध्यक्षता में  एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें पंचायत से काफी  संख्या में  लोग  उपस्थित हुए. प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा  उपस्थित सभी को  अपने  जरुरत के हिसाब से  योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. अंचल अधिकारी शम्भू राम ने भी उपस्थित जन समूह को संबोधित  करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आवास, मनरेगा  ,  गौशेड,  पेंशन और  राशन  यह  लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं हैं. जिसमें जुड़कर लोग इसका लाभ ले सकते हैं. शिविर में उपस्थित महिलाओं  के द्वारा      अपनी समस्याओं को बताया गया , जिस पर अधिकारियों के  द्वारा उसका निराकरण करने के लिए अपने     अधिनस्त   अधिकारियों को सुझाव दिये. इसे भी पढ़ें-बाइक">https://lagatar.in/17-arrested-for-bike-theft-13-vehicles-recovered/">बाइक

चोरी में 17 गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद

सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष  आशीष गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी सरकार  सभी  ग्रामीणों के विकास के लिए कटिबद्ध है कार्यक्रम मे जिला प्रवक्ता कार्तिक पांडेय  , पूर्व सांसद प्रतिनिधि  सुनील माली, पंचायत सचिव  यशवंत पांडेय , दीनानाथ चौधरी  , झारखंड मुक्ति मोर्चा  नेता मूमताज  अली  रंगसाज  , अरविंद सोनी , सचिव  मोहम्मद  इरफ़ान, मुखिया प्रतिनिधि  राजेश मधेसिया , वार्ड      पार्षद  मनोज  राम  , उपेंद्र प्रसाद  , दिनेश प्रसाद ,सहित अन्य लोग उपस्थित थें. कार्यक्रम का संचालन  स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार  ने किया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही