Search

 
 
 

गढ़वा : कंचनपुर में अबुआ आवास के लिए ग्रामसभा का आयोजन

 
Garhwa: रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत कंचनपुर सचिवालय में अबुआ आवास के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया. मुखिया प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन हुआ. आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कंचनपुर पंचायत में ग्रामीणों ने 1200 आवेदन अबुआ आवास के लिए आवेदन दिया था. मुखिया प्रतिनिधि शेखर कुमार ने कहा कि कंचनपुर पंचायत के नौ गांवों के वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड के योग्य लाभार्थियों की सूची बनाकर दें. मुखिया प्रतिमा देवी ने वार्ड सदस्यों को हिदायत दी कि वैसे लाभार्थी जो गृहविहीन है, विधवा हैं, विकलांग या मिट्टी का घर है और जिन्हें कभी भी आवास सरकार के द्वारा प्राप्त नहीं हुआ है, वैसे लोगों का आवास दिया जाना है. अबुआ आवास के लिए रंग का खुर्द रबड़ कंचनपुर, खुरा रबदा, होन्हे खुर्द, होन्हे कला, डाले झगराहा, लुकुमबार के गांवों में लाभार्थियों को चिन्हित किया जायेगा. वार्ड सदस्यों को पारदर्शिता का पालन करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-grand-alliance-will-take-decision-in-the-interest-of-the-state-alamgir/">पाकुड़

: राज्य हित में फैसला लेगा महागठबंधन- आलमगीर 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही