Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : दादी की मौत की खबर सुनते ही पोती हुई बेहोश, मौके पर ही उसकी मौत

Garhwa : जिले के रंका थाना क्षेत्र के गौरगड़ा गांव में महावीर प्रजापति की पत्नी लाल मुन्नी देवी 60 वर्ष का सर्पदंश से मौत हो गई. घटना के संबंध में गांव के लोगों ने बताया कि भंडार घर में काम करने के क्रम में सांप ने महिला को डस लिया. बचाओ-बचाओ की आवाज पर गांव वाले के सहयोग से पलामू सदर अस्पताल लाया गया जहां महिला की मृत्यु हो गई. इस खबर को सुनते ही महिला की पोती जैसे ही घर पहुंची तो अपनी दादी के मृत्यु की खबर सुनते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी. लाख प्रयास के बाद भी वह उठ नहीं सकी. आनन-फानन में लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा का नाम प्रियांशु कुमारी बताया जाता है. वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी. गांव वाले ने बताया कि वह अपने दादी से बेहद प्रेम करती थी और अपने दादी के मृत्यु की खबर सुनते ही वह स्तब्ध रह गई. घटना से लोग सदमे में हैं. दूसरी खबर

गुरु गोष्ठी में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bbbb-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड संसाधन केंद्र रंका में 152 विद्यालयों के गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गुरु गोष्ठी में प्रखंड संसाधन केंद्र के प्राथमिक विद्यालय नव प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ,राजकीय मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय तथा निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया. गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार के संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय चंद्रमौली तिवारी, सतीश कुमार धर दुबे ,चंदेश्वर तिवारी, राकेश कुमार तिवारी, पंकज कुमार गुप्ता, संजय प्रसाद बीआरपी महबूब अंसारी, सतेंद्र कुमार कुशवाहा, आनन्द कुमार, शिक्षक नेता प्रताप कुमार पांडेय, अवधेश कुमार चौरसिया, उदय कुमार चौरसिया, सुधीर कुमार रजक, अनिल कुमार तिवारी, तारा सिंह, बरखा कामाख्या तिवारी, माया देवी, दीपा पासवान ,सत्येंद्र कुमार सिंह रमेश ठाकुर, नरेश कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं प्रधानाध्यापक सहित बीआरसी के स्टाफ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : क्या">https://lagatar.in/are-daughters-still-a-burden-parents-shirking-responsibility-by-marrying-a-minor-girl/">क्या

बेटियां अब भी बोझ : नाबालिग लड़की की शादी कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे अभिभावक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही