Search

 
 
 

गढ़वा : धुरकी में दो अलग-अलग मारपीट की घटना में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

 
Garhwa : गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. पहली घटना सगमा गांव में मारपीट की हुई. यहां 2 लोग घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायलों में सगमा गांव निवासी अनिल यादव, जितेंद्र यादव का नाम शामिल है. घटना के संबंध में अनिल यादव ने बताया कि लेबर भगाने का आरोप लगाकर दुर्गेश यादव गाली-गलौज कर रहा था. जब हमने उसका विरोध किया तो दुर्गेश यादव, प्रमोद यादव, अमित यादव, अजीत यादव आदि लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

पिता के वृद्धा पेंशन को लेकर दो भाईयों में मारपीट, 4 घायल

धुरकी थाना क्षेत्र के भूमफोर गांव में आपसी विवाद में मारपीट हो गई. इस घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए. घटना में घायल एक पक्ष के कृष्ण मोहन यादव जबकि दूसरे पक्ष के अरविंद यादव, उसकी पत्नी ज्ञानती देवी व पवन यादव का नाम शामिल है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के संबंध में अरविंद यादव ने बताया कि वह अपने पिताजी की देखभाल करता है. पिताजी के वृद्धा पेंशन का पैसा 9 हजार की निकासी की थी. जिसके बाद कृष्ण मोहन यादव गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया. वहीं कृष्ण मोहन यादव का कहना है कि वह भी पिताजी की देखभाल करता है, इसलिए वृद्धा पेंशन का पैसा उसे भी आधा मिलना चाहिए. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-held-a-meeting-of-the-mnrega-council-said-monitoring-of-schemes-for-transparency/">डीसी

को मिली मनरेगा की जिम्मेदारी, हर तीन माह में होगी रोजगार गारंटी परिषद की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही