Search

 
 
 

गढ़वा : दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर, तीन घायल

 
Majhiyanv, Garhwa:  थाना क्षेत्र के आमर गांव के समीप बैरवदानी कनवाह के समीप दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान पलामू जिला के कोसियारा गांव निवासी जनेश्वर राम के 35 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी एवं बिहार के नौहट्टा गांव निवासी राजकुमार राम के 28 बच्चे पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में घायल मनीष कुमार ने बताया कि मैं अपनी छोटी बहन प्रियंका कुमारी को बीएड का एग्जाम दिलवा कर डाल्टनगंज से अपने गांव कोसियारा जा रहा था. इसी बीच आमर गांव के समीप कनवाह के पास मझिआंव से गढ़वा की ओर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर मेरे बाइक से टकरा गयी. टक्कर से गिरकर हम सभी लोग घायल हो गए. इसके बाद मोटरसाइकिल चालक धक्का मारते हुए फरार हो गया. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-changed-candidate-in-godda-deepikas-ticket-cut-pradeep-yadav-became-the-new-candidate/">कांग्रेस

ने गोड्डा में बदला प्रत्याशीः दीपिका के बदले अब प्रदीप यादव बने उम्मीदवार, रांची से यशस्विनी सहाय को टिकट
[wpse_comments_template]­­
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही