Search

 
 
 

गढ़वा : इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, स्टूडेंट्स ने कराई जांच

 
Garhwa : गढ़वा जिला के इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन कॉलेज के शिक्षकों के सहयोग से किया गया. निशुल्क जांच शिविर में गढ़वा के जाने-माने निजी अस्पताल परमेश्वरी मेडिकल सेंटर एवं सीपाका आईसीयू के डॉक्टरों ने जांच की. शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा आसपास के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. साथ ही दवा का भी वितरण किया गया. कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार पांडेय ने कहा कि सीपाका एवं परमेश्वरी अस्पताल के द्वारा इस प्रकार की पहल करना जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी हितकर और कारगर साबित होगी. सीपाका आइसीयू के मनमोहन मिश्रा ने कहा कि परमेश्वरी अस्पताल के द्वारा और उनके चिकित्सकों के द्वारा जो सहयोग सीपाका को प्राप्त हो रहा है, इससे क्षेत्र के लोगों को आधुनिक सुविधा प्रदान करने में परमेश्वरी अस्पताल जिले में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. इस अवसर पर सीपाका परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के डॉक्टर हेमंत व नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवा दी. [caption id="attachment_587198" align="alignnone" width="895"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/22rc_m_221_22032023_1.jpg"

alt="गढ़वा : इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर" width="895" height="721" /> गढ़वा : इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर[/caption] इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/administrative-preparations-for-ramnavami-begin-in-hazaribagh-search-of-roofs-of-houses-taken-from-drone-cameras/">हजारीबाग

में रामनवमी की प्रशासनिक तैयारी शुरू, ड्रोन कैमरे से ली गई छतों की तलाशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही