Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: मेराल सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: गढ़वा के मेराल प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया. आजादी के अमृत महोत्सव एवं राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर मेराल सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में महामारी के दौरान बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डंडई प्रखंड के बीडीओ सोमा उरांव ने किया. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के साथ ही सेवानिवृत्त हुए दो एनएम को भी विदाई दी गयी. इसे भी पढ़ें- इस्लामोफोबिया">https://lagatar.in/pakistan-supported-resolution-passed-in-un-on-islamophobia-india-france-opposed/">इस्लामोफोबिया

पर यूएन में पास हुआ पाकिस्तान समर्थित प्रस्ताव, भारत-फ्रांस ने किया विरोध          
मेराल बीडीओ प्रवेश कुमार ने कहा कि महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान और परिवार का परवाह नहीं करते हुए दूसरे की जान बचाने के लिए रात दिन लगे रहे. जो प्रशंसनीय और अनुकरणीय है. अधिकारियों ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान विश्व में टीकाकरण के क्षेत्र में भारत ने जो उपलब्धि हासिल की है उसका श्रेय स्वास्थ्य कर्मियों को जाता है. कार्यक्रम में मेराल और डंडई प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे. जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बीडीएम, सीएचओ एमपीडब्ल्यू संतोष कुमार, राकेश कुमार, गोवर्धन शर्मा, राजेश कुमार मिश्र, चिकित्सा पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, डॉक्टर अनूप मड़की, डॉ राकेश रंजन गुप्ता, डॉक्टर अनिल शाह, शशांक कुमार, दीपेश तिवारी और प्रधान सहायक हुमायूं कबीर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- विनोद">https://lagatar.in/vinod-kapri-asked-pm-modi-will-gujarat-files-not-stop-the-release-of-the-film/">विनोद

कापड़ी का पीएम मोदी से सवाल, गुजरात फाइल्स फिल्म की रिलीज तो नहीं रोकेंगे!  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही