Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : आंधी तूफान से भारी तबाही, बिजली आपूर्ति ठप

Garhwa:  गढ़वा में शनिवार की रात्रि आई तेज आंधी, तूफान से भारी तबाही हुई है. कई स्थानों पर पेड़ गिर गए हैं. कई घर एवं बिजली का टावर क्षतिग्रस्त हो गया है. शनिवार की रात्रि करीब दस बजे से ही गढ़वा में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई. जिससे पेयजल की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है. गढ़वा में अब सोमवार को बिजली आने की संभावना है. इस संबंध में बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर ने बताया कि तेज तूफान की वजह से कई जगहों पर बिजली के तार पर पेड़ गिर गया है. कई बिजली टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके कारण बिजली सप्लाई में बाधा उत्पन्न हो रही है. मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है. सोमवार को बिजली चालू होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-case-registered-against-gangster-prince-khan-and-mla-dhullu/">धनबाद

: गैंगस्टर प्रिंस खान और विधायक ढुल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही