Garhwa: गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल क्षेत्र में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर रंका ठाकुरबारी मंदिर व अन्य धार्मिक स्थानों पर लोगों के द्वारा जमकर रंग अबीर उड़ाए गए. मौके पर लोगों की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गयी. होली का उत्साह और उमंग सभी जगह देखने को मिला. रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. होली से एक दिन पहले प्रदेश के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के द्वारा फाटक के सामने शिव चबुतरा के पास होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया. जिसमे रंका के स्थानीय कलाकारों ने भी भाग लिया. रघुनाथ अखाड़ा कीर्तन मंडली के द्वारा होली के मौके पर होली के गीत गाये गये. इस दौरान लोग झूमते नजर आये. इसे भी पढ़ें: डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-free-eye-check-up-camp-organized-in-hatibari/">डुमरिया
: हातिबारी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित [wpse_comments_template]
गढ़वा: अनुमंडल मुख्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया होली

Leave a Comment