निगाहें ठाकुर के एक्शन और बिपिन के सजेशन पर Garhwa: आठ वर्षों बाद गढ़वा जिला भाजपा को नया अध्यक्ष मिला है. शनिवार को भंडरिया प्रखंड के ठाकुर प्रसाद महतो को अध्यक्ष का ताज पहना दिया गया. ताजपोशी के साथ ठाकुर महतो को बीते आठ वर्षों की उपलब्धि तो हाथ नहीं लगी, लेकिन उतने दिनों में कार्यकर्ताओं के अंदर पनपे और वटवृक्ष जैसे उलझने उनके माथे जरूर सवार हो गयी हैं. इन उलझनों को खत्म करने अथवा उन्हें पोषित करने सरीखे उनकी परीक्षा एक सप्ताह के भीतर ही होने वाली है. क्योंकि आलाकमान से उन्हें एक सप्ताह में ही जिले की समिति गठन कर लेने का निर्देश मिला है. जिले में संगठन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करने और हर भटकाव को रोकने के लिए पलामू के प्रखर भाजपा नेता पलामू के पूर्व जिला अध्यक्ष, चतरा जिला के पूर्व संगठन प्रभारी, पलामू जिला 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में पलामू लोकसभा चुनाव 2024 के संयोजक बिपिन बिहारी सिंह को गढ़वा जिला का संगठन प्रभारी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-welcome-of-syed-ali-hamood-al-arabi-from-baghdad-sharif/">गढ़वा
: बगदाद शरीफ से आए सैयद अली हमूद अल अरबी का स्वागत
: राजमहल में कार से दो बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस
: बगदाद शरीफ से आए सैयद अली हमूद अल अरबी का स्वागत
गढ़वा में विवाद रहित संगठन चलाने की जिम्मेदारी
अब जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो और संगठन प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह की बड़ी जिम्मेवारी है गढ़वा में विवाद रहित संगठन चलाने और रिजल्ट ओरिएण्टल बनाने का. अब सबकी निगाहें इन दोनों की पैंतरे पर टिक गई है. इन दोनों नेताओं के सामने दो महत्वपूर्ण चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं. एक इनसे वैसे नेताओं की अपेक्षा होगी जो अपने आप को उपेक्षित समझ रहे थे और चाहकर भी वे अपना योगदान संगठन में नहीं दे पा रहे थे. दूसरा यह कि जो अपने ढंग से मनमाफिक संगठन का कदमताल करा रहे थे और अपने आप को संगठन में सुपर-डुपर समझ रहे थे. अब देखना यह होगा कि गढ़वा जिला भाजपा के पदाधिकारी के बदलने पर संगठन में बदलाव दिखता है या फिर सभी को खुश रखने का मध्यम मार्ग अपनाया जाता है. मध्यम मार्ग अपनाने पर संगठन ऊर्जावान होकर प्रभाव का ज्वाला विखेर देगी, ऐसा नहीं लगता. जरूरत एक कड़ा और बड़ा निर्णय की होगी और ऐसा करने का मद्दा ठाकुर महतो और बिपिन सिंह की शुरुवाती गतिविधि में दिख रहा है. अध्यक्ष बनाये जाने के बाद ठाकुर महतो की गढ़वा जिला मुख्यालय में धमाकेदार एंट्री हुई. कार्यकर्ताओं ने पूरन चौक पर उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया. गढ़देवी मन्दिर में दर्शन के बाद वह कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे. वहां अपेक्षा से अधिक भीड़ जुटी. कार्यकर्ताओं के भरपूर जोश के बीच श्री महतो की ताजपोशी कर दी गई. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-bombs-recovered-from-car-in-rajmahal-police-engaged-in-investigation/">साहिबगंज: राजमहल में कार से दो बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment