Search

 
 
 

गढ़वा : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

 
Dandai, Garhwa:  मंगलवार को डंडई थाना क्षेत्र के पचौर गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी का पीटकर हत्या कर दी. फिलहाल मृतका के ससुराल वाले घटना के बाद से घर से फरार हैं. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है. घटना को लेकर मृतका आशा देवी के पिता परशुराम ने अपने दामाद संजय राम पर हत्या करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दामाद ने मेरी बेटी को पीट कर हत्या कर दी. पता चला कि सोमवार शाम को मेरी बेटी के यहां चिकन बना था और मेरा दामाद मेरी बेटी से दारू पीने के लिए पैसा मांग कर रहा था, जिसको लेकर दोनों में बकझक हुई थी. गुस्से से सनकी दामाद ने मेरी बेटी को पीट कर हत्या कर दी. मृतका के पिता ने बताया कि 2 साल पहले ही बेटी की शादी संजय राम से किया था. शादी के बाद से ही दामाद दारू पीने के लिए बेटी से पैसो के लिए जिद्द करता था. पैसा नहीं देने पर वह बेटी को प्रताड़ित करते हुए मारपीट भी करता था. हत्या करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने मृतका के पति संजय राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया. थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि मृतका के पिता परशुराम के लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया. वहीं पति के दो भाई विनोद राम और मनोज राम और दोनों के पिता गणेश राम पर प्राथमी दर्ज की गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/connecting-chatra-with-railway-line-is-my-first-priority-nagmani/">चतरा

को रेलवे लाइन से जोड़ना मेरा पहली प्राथमिकता : नागमणि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही