Garhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना स्थित रंका खूर्द निवासी रमेश राम ने पारिवारिक विवाद को लेकर आत्महत्या करने की कोशिश की. उसने शरीर में किरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली. आग की लपटें तेज होने पर रमेश राम जोर-जोर से चिल्लाने लगा. तभी उसकी पत्नी वहां पहुंची और उसने भी बचाने की गुहार लगाई. जिसको सुनकर गांव के लोग वहां जुट गये. हालांकि जब तक सब वहां पहुंचे तब तक शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था. लोगों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉ रामाशिष चौधरी ने उसका प्राथमिक इलाज किया और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया.
गढ़वा : पारिवारिक विवाद में पति ने की आत्महत्या की कोशिश, किरोसिन छिड़ककर लगाई आग
Last Updated: May 02, 2022 12:00 AM (IST)