Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : 6 लड़कियों का आदर्श विवाह, विधायक भानुप्रताप शाही ने किया कन्यादान

Garhwa : भवनाथपुर प्रखण्ड के अरसली दक्षणी पंचायत में आदर्श विवाह हुआ. बनखेता गांव के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गांव के 6 असहाय लड़कियों की शादी कराई गई. आदर्श विवाह समारोह में चंचला कुमारी की शादी मेराल थाना के बंका निवासी राम अवतार भुइयां के पुत्र कर्मजीत भुइयां से, रीता कुमारी की शादी सोनभद्र जिला के बेरमो निवासी सुरेंद्र चेरो के पुत्र विजय कुमार से, आरती कुमारी की शादी राबर्ट्सगंज जिला के चुर्क निवासी लवकुश राम के पुत्र कमलेश कुमार से करायी गयी. वहीं पिंकी कुमारी की शादी बिहार के चुंहटा के सीता सिंह के पुत्र विमलेश कुमार से कराया गया, कविता कुमारी का पनियाखोह के नागेंद्र चेरो के पुत्र विपिन कुमार से कराया गया, बिन्दा कुमारी का केतार थाना के परती कुशवानी निवासी सुदर्शन सिंह के पुत्र दीपक कुमार से कराया गया. इसे भी पढ़ें :शादी">https://lagatar.in/oyo-founder-ritesh-agarwals-house-mourns-three-days-after-marriage-father-dies-after-falling-from-20th-floor/">शादी

के तीन दिन बाद ही OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के घर छाया मातम, 20वीं मंजिल से गिरकर पिता की मौत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/sss-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

अबतक 200 असहाय बहनों की शादी- भानु प्रताप शाही

सभी लड़कियों का कन्यादान विधायक भानु प्रताप शाही, मुखिया अनिता देवी पति सोनाकिशोर यादव एवं पंचाय सेवक राजगीर राम और पत्नी ललिता देवी ने विधिवत हिन्दू रीति रिवाज के साथ किया. पंडित लव पाण्डेय ने विवाह संपन्न कराया. इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने वर-वधु को बधाई देते हुए कहा कि यह आदर्श विवाह करने में रात-दिन एक कर करने के लिए मुखिया अनिता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव सहित अरसली दक्षिणी के युवाओं को धन्यवाद देते हैं. इतने बड़े कार्यक्रम असहाय बहनों की शादी आदर्श विवाह समारोह कर करना झारखंड में इतिहास बन गया है. हमने जब पहली बार शादी करा रहा था तो बहुत आलोचना सुनने को मिली थी. अब तक हमने दो सौ असहाय बहनों की शादी करा चुके हैं. यह शादी समारोह 28 फरवरी को ही हो जाता लेकिन हमारे घर मे घटना घट जाने के वजह से यह कार्यक्रम आज हुआ. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-young-man-who-went-to-his-in-laws-house-in-a-drunken-state-made-the-old-woman-bleed/">बोकारो

: युवती के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ssss-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर जिला परिषद जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो, विधायक के निजी सचिव धनजंय साह, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानन्द सोनी, संसद प्रतिनिधि इन्द्रदेव यादव, भाजपा नेता मनोज पहाड़िया, पूर्व प्रमुख रीता देवी, पंचायत सेवक अजित सिंह, शशि कुमार, आवास कोडिनेटर सिराज अहमद पूर्व मुखिया श्यामसुंदर गुप्ता, समाजसेवी तासमीन अंसारी, चंदन ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही