Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : काम के आधार पर वोट हो तो सभी की होगी जमानत जब्त : मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
  • रंका व रमकंडा को मिली तीन अरब 70 करोड़ 19 लाख रुपए की सौगात
  • मंत्री ने किया 110 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
Garhwa : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका व रमकंडा प्रखंड को तीन अरब 70 करोड़ 19 लाख रुपए की सौगात मिली है. गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को रंका के टिमन बाजार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की 110 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. मंत्री श्री ठाकुर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर, नारियल फोड़ कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर का फूल माला पहनाकर एवं पारंपरिक बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानी फेतल सिंह खरवार के वंशजों, क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवियों आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. समारोह के बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता अपना अधिकार पाने के लिए काफी उम्मीद के साथ जनप्रतिनिधि चुनती है. मैं जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करता हूं.

काम के आधार पर मिले वोट : मिथिलेश ठाकुर

मैं लोगों की समस्या के समाधान में लगा हूं. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में प्रखंडवार मेगा शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम हो रहा है. मंत्री ने कहा कि यदि काम को आधार मान कर वोट हो तो एक-एक उम्मीदवार की जमानत जब्त हो जाएगी. मैं इसी लक्ष्य के साथ काम करता हूं कि मुझे वोट मांगने के नाम पर आना नहीं पड़े. यदि मैं कह दूं कि चुनाव नहीं लडूंगा तो यहां की जनता खुद आकर मुझे चुनाव लड़ने को कहे. उन्होंने कहा कि दो बार चुनाव हारने के बाद भी मैंने जनता का साथ नहीं छोड़ा. इस दौरान बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, सभी विभागों के पदाधिकारियों आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए योजनाओं की जानकारी दी.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू, रंका एसडीओ रूद्र प्रताप, बीडीओ देवानंद राम, सीओ शिवपुजन तिवारी, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू सिंह खरवार, जिपस संपूर्णा देवी, प्रमिला देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, अरविंद यादव, रौशन पाठक, दीपक सोनी, राजकिशोर यादव, अहमद अली, रिंकी देवी, आशीष पासवान, देवेंद्र तिवारी, सिलवंती देवी, आशीष गुप्ता, जैनुला अंसारी, लीलावती देवी, मालती देवी आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pm-modi-will-inaugurate-the-light-house-project-tomorrow-corporation-officials-took-stock-of-the-preparations/">रांचीः

लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही