Search

 
 
 

गढ़वा : अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोला छाप डॉक्टरों की अब खैर नहीं

 
Arun Kumar Garhwa : गढ़वा डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमेटी (PC&PNDT) की बैठक की गई. बैठक के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह ने पीसी & पीएनडीटी एक्ट पर प्रजेंटेशन के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी दी. बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछली बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र के लिए प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमेटी ने चर्चा की.

बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिकों पर करें कार्रवाई : डीसी

डीसी ने गढ़वा जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक एवं झोला छाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने इसको लेकर छापेमारी दल का गठन करते हुए गहन छापेमारी अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. बैठक में डीसी ने आईईसी के तहत लगाए जा रहे बैनर, होर्डिंग्स एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाए जा रहे जागरुकता अभियान की भी जानकारी ली. उन्होंने प्लान पर चर्चा कर प्रखंड एवं जिला स्तर पर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. डीसी ने नए अल्ट्रासाउंड केंद्र को लेकर प्राप्त आवेदन की अच्छे से जांच करने का निर्देश दिया. इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल गढ़वा, डॉ. विजय कुमार, पीपी गढ़वा डॉ. अरूण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल गढ़वा, डॉ. स्नहेलता राज, दांत के डॉक्टर, गढ़वा आईएमए अध्यक्ष, लायंस क्लब के अध्यक्ष, लायंस कल्ब ग्लोरियस गढ़वा के अध्यक्ष एवं अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-storm-and-rain-caused-devastation-police-line-barracks-collapsed-power-failure/">हजारीबाग

: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, ध्वस्त हुई पुलिस लाइन की बैरक, पूरे शहर की बिजली गुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही