Search

 
 
 

गढ़वा : रंका प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन 22 फरवरी को

 
Arun Kumar Garhwa :  रंका प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन 22 फरवरी को  किया जायेगा. यह निर्णय एक बैठक में लिया गया. गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के झामुमो प्रखंड कार्यालय में बीस  सूत्री कार्यालय  का उदघाटन करने करने के लिये एवं सरकार के द्वारा चलाए गए सभी विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन  विषय पर रंका प्रखण्ड झामुमो अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय कक्ष में  बैठक हुई. बैठक में सभी झामुमो के प्रखंड कमिटी, पंचायत कमिटी एवं पंचायत अध्यक्ष, सचिव मीडिया प्रभारी के सदस्य  ,गठबंधन के सदस्य एवं कमिटी के लोग बैठक में उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-indefinite-hunger-strike-at-the-assembly-gate-of-poshan-sakhis-from-february-23/">धनबाद

: पोषण सखियों की विधानसभा गेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 23 फरवरी से बैठक में बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष अहमद अली अंसारी  प्रखंड  सचिव इरफान अंसारी, प्रखंड प्रवक्ता आफताब आलम, बीस सूत्री उपाध्यक्ष कार्तिक पांडेय,  युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सोनी, सचिव पप्पू यादव, उपाध्यक्ष अरविंद सोनी और झामुमो के पंचायत अध्यक्ष सचिव प्रखंड कमेटी के सभी सदस्यों एवं बीस सूत्री के सभी सदस्य इस बैठक में शामिल हुए. बैठक मे निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी दिन मंगलवार को बीस सूत्री कार्यालय का उदघाटन किया जाएगा. जिसमें सभी  सदस्यों को उपस्थित  होने के लिए कहा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही