Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : इग्नू की अभिप्रेरणा बैठक में शिक्षार्थियों को दी गयी जानकारी

Garhwa :  सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र में रविवार को सत्र जनवरी 2023 के शिक्षार्थियों के लिए इग्नू की अभिप्रेरणा बैठक आयोजित की गयी. मौके पर उपस्थित शिक्षार्थियों को इग्नू एवं उसके पाठ्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया. मौके पर इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि इग्नू (इन्दिरा गॉधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी) एक ओपन यूनिवर्सिटी है, जिसकी स्थापना केन्द्र सरकार के द्वारा सन् 1985 में की गयी थी. वर्तमान भागदौड़ के जीवन में हर कोई व्यस्त है, किन्तु कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हे आगे पढ़ने का शौक होता है. वह किसी नौकरी अथवा अन्य कारणों की वजह से आगे नही पढ़ पाते हैं. ऐसे में यह एक ऐसा यूनिवर्सिटी है जो आपको घर बैठे या नौकरी के साथ पढ़ने का मौका देता है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-police-diverted-giridih-dumri-road-regarding-naxalite-prisoner/">गिरिडीह:

पुलिस ने नक्सली बंदी को लेकर गिरिडीह-डुमरी रोड़ किया डायवर्ट

शिक्षा से न कोई रहे वंचित- अरूण तिवारी

अरूण कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षा से कोई वंचित न रहे, इसके लिए इग्नू ने शिक्षा नीति को लचीलापूर्ण बनाया है. इस अवसर पर अध्ययन केन्द्र के सहायक समन्वयक प्रो. निकलेश चौबे ने शिक्षार्थियों को टर्म एग्जाम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी में नामांकित शिक्षार्थियों का दिसम्बर में तथा जुलाई में नामांकित शिक्षार्थियों की परीक्षा प्रत्येक वर्ष जून में होती है. इस सत्र के शिक्षार्थियों की परीक्षा दिसम्बर में होगी तथा सितम्बर माह में ऑनलाइन फार्म फिलअप होगा. कार्यक्रम को डा. चन्द्र कुमार, प्रो. आरआर मिश्रा ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व डॉ. अरविन्द कुमार गुप्ता ने इग्नू के संबंध में जानकारी रखी. मौके पर सहायक अखिलेश कुमार तिवारी समेंत मनोहर राम, चन्द्रकान्त सिंह व शिक्षार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :सिलाई">https://lagatar.in/girl-who-came-out-of-the-house-in-the-name-of-silai-disappeared-the-relatives-appealed-to-the-police/">सिलाई

के नाम से घर से निकली युवती हुई गायब, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही