Garhwa : रंका अनुमंडल वन क्षेत्र के चुतरू में जंगली हाथी ने बाजारटांड़ में मुर्शीद अंसारी के घर को गिरा दिया. वहीं पर घर में रखे हुए अनाज को हाथियों ने चट कर दिया. काफी शोरगुल. ढोल-नगाड़ा बजाने के बाद हाथियों का झुंड बरदरी के पेट फोरवा और बुढिया डेरा टोला की ओर चल दिया. झामुमो के मीडिया प्रभारी खुर्शीद अंसारी ने वन विभाग से हाथियों को भगाने के लिए कई बार आग्रह किया वावजूद इसके विभाग की ओर से अभी तक ठोस पहल नहीं की गई है. बता दें कि हाथियों को भगाने के लिए और किसानों को हाथियों के आतंक से बचाने के लिए पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने संसद में मामला उठा चुके हैं. बावजूद अभी तक इस दिशा में वन विभाग के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई. वन विभाग के रवैये से क्षेत्र के किसानों में काफी रोष है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/hhhh-7.jpg"
alt="" width="600" height="500" /> इसे भी पढ़ें:
देवघर">https://lagatar.in/deoghar-state-in-charge-of-congress-and-agriculture-minister-worshiped-in-baba-temple/">देवघर
: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व कृषि मंत्री ने बाबा मंदिर में की पूजा [wpse_comments_template]
Leave a Comment