Search

 
 
 

गढ़वा : राजमार्ग पर अतिक्रमण किये हुए लोगों को 23 मई तक जगह खाली करने का निर्देश

 
Garhwa :  रंका अनुमंडल मुख्यालय के राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के दोनों ओर अतिक्रमण कर चुके लोगों को अंचलाधिकारी शंभू राम ने दो दिनों में जगह खाली करने का निर्देश दिया है. कहा गया है कि 23 मई तक स्थान खाली कर दें. अनुमंडल मुख्यालय के रंका बाजार, चेक नाका, थाना मोड़ क्षेत्र में दुकानदारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण कर लिया है. इससे आमलोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यदि 23 मई तक अतिक्रमित स्थान खाली नहीं किया तो प्रशासन तोडऩे का खर्च भी संबंधित लोगों से वसूलेगा. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-a-locality-where-the-morning-begins-with-a-clash-of-women-know-what-is-the-whole-matter/">लातेहार

: एक ऐसा मुहल्ला जहां सुबह की शुरुआत महिलाओं की झड़प से होती है, जानिये क्या है पूरा माजरा

अतिक्रमण से जगह को मुक्त कराने के लिए हुई थी बैठक

बता दें कि पिछले दिनों 20 सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमें जिसमें अतिक्रमण मुक्त करने का नीतिगत फैसला लिया गया था. समिति के सभी सदस्यों ने इस फैसले पर सहमति जताई थी, जिसके आलोक में रंका प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार प्रारंभ कर दिया है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-a-locality-where-the-morning-begins-with-a-clash-of-women-know-what-is-the-whole-matter/">लातेहार

: एक ऐसा मुहल्ला जहां सुबह की शुरुआत महिलाओं की झड़प से होती है, जानिये क्या है पूरा माजरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही