Search

गढ़वा : अंतर ज़िला फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, फाइनल में जमशेदपुर ने मारी बाजी

Arun Kumar Yadav Garhwa:   गढ़वा जिला फुटबाल संघ ने 10 से 20 सितंबर तक झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया. बुधवार को फाइनल मैच रंका के प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में खेला गया जिसमें जमशेदपुर की टीम ने गोड्डा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दे दी. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसकी शुरूआत इंडियन आइडियल के सुरंजन और गायत्री मंडल ने की सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड के सरायकेला खरसावां के शिव शंभू छऊ नृत्य ग्रुप के द्वारा मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया गया. इसके साथ ही जबलपुर से पहुंची इंडियन ताशा बैंड के द्वारा मैदान में बैंड बजाकर खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-accused-of-fatal-attack-with-spade-arrested/">तांतनगर

: कुदाल से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-20-at-17.53.58.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया. वहीं झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव गुलाम रब्बानी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया. इस मौके पर आकर्षक आतिशबाजी भी की गई. बीच-बीच में दर्शकों के मनोरंजन के लिए चीयरलीडर्स अपने जलवे बिखेरती रहीं. मौके पर उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :लोकसभा">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-passed-in-lok-sabha-454-votes-in-favor-only-two-against/">लोकसभा

से महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में मात्र दो
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-20-at-17.53.56.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp