Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : विश्वविद्यालय के पदाधिकारी से लेकर शिक्षक तक पैसा वसूली के खेल में लिप्त- ABVP

Advertisement
Advertisement
Garwha : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नामधारी महाविद्यालय इकाई द्वारा प्रभारी प्राचार्य डॉ. धर्मचंद्र लाल अग्रवाल को महाविद्यालय में हो रहे अवैध वसूली के खिलाफ अविलंब रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा. मांग पत्र के माध्यम से अवैध वसूली कर रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई. महाविद्यालय के स्नातकोत्तर अंतर्गत भूगोल विभाग सेमेस्टर 3 में छात्रों से फिजिकल सर्वे के नाम पर 300 रुपया लिया जा रहा है. ज्ञात हो कि फिजिकल सर्वे को करने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा फण्ड की व्यवस्था की जाती है. उसके बावजूद छात्रों से पैसा लेना गलत है. इसे भी पढ़ें- बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-various-political-parties-celebrated-in-karaikela-after-draupadi-murmu-became-the-president/">बंदगांव

: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर कराईकेला में विभिन्न राजनीतिक पाटियों ने मनाया जश्न
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/vswhwidayalay-2-300x229.jpg"

alt="" width="300" height="229" />

तत्काल दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही- मंजूल शुक्ल

 विभाग संयोजक मंजूल शुक्ल ने कहा कि विश्वविद्यालय में भ्रष्ट पदाधिकारी से लेकर शिक्षक तक पैसा वसूली के खेल में लिप्त हैं. विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के आर्थिक दोहन का केंद्र बन गया है. विश्वविद्यालय में नामंकन से लेकर प्रैक्टिकल,परीक्षा एवं रिजल्ट तक में पैसे का चलन हो गया है. कुलपति महोदय को चाहिए कि तत्काल दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए मिसाल पेश करें. जिला संयोजक विकास कुमार ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शोषण करने का केंद्र बन गया है जहां किसी न किसी रूप में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और शिक्षक मिलकर पलामू प्रमंडल के छात्रों का आर्थिक दोहन कर रहे हैं. फिजिकल सर्वे के नाम पर विद्यार्थियों से पैसा वसूलना एक बहुत ही गंभीर घटना है और इस पर जांच होनी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में जिला सह संयोजक कुमार शुभेंदु, पुरुषोत्तम सिंह चंदेल, अखिल कुमार, रोबिन कश्यप, नीरज तिवारी, राहुल कश्यप सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-after-draupadi-murmu-was-elected-president-bjp-women-leaders-distributed-laddus/">आदित्यपुर

: द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपा महिला नेत्री ने बांटी लड्डू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही