Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सामाजिक एकता व समरस्ता का मिशाल है गढ़वा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर

  • भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने की है जरूरत : बीडी राम
  • श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल ने किया सम्मानित
  • राममय हुआ गढ़वा, भक्तों का उमड़ा सैलाब
Garhwa : जिले भर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी काफी धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाया गया. पूरा गढ़वा जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा. रामनवमी जुलूस में राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. बुधवार की देर रात तक गाजे-बाजे के साथ झांकी, रथ व जुलूस का सिलसिला जारी रहा. सभी जुलूस, रथ, झांकी रंका मोड़ से होते हुए रामलला मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ. रामनवमी के मौके पर शहर के रंका मोड़ पर श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल की ओर से समारोह आयोजित कर अखाड़ा रथ व झांकी आदि को सम्मानित किया गया. जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पलामू के निवर्तमान सांसद बीडी राम, समाजसेवी राकेश पाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में रामनवमी पर्व काफी भव्य से मनाया जाता है. रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के प्रयास से यह आयोजन और भी भव्य बन गया है. गढ़वा सामाजिक एकता एवं समरसता की मिशाल है. मंत्री ने कहा कि धरती पर जब-जब पाप, अत्याचार बढ़ता है, तब तब भगवान विष्णु अलग-अलग रूपों में अवतार लेते हैं. उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के रूप में अवतार लेकर रावण का वध किया था. मंत्री ने कहा कि रावण बहुत बड़े ज्ञानी थे, परंतु वह काफी अहंकारी भी थे. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों को हम सभी लोग अपने जीवन में आत्मसात करें. तभी पर्व, त्यौहार की सार्थकता होगी. मंत्री ने भगवान श्रीराम एवं मां दुर्गा से गढ़वा सहित संपूर्ण देश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की. सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि भगवान ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के रूप में अवतार लेकर मनुष्यों को जीवन जीने का मार्ग बताया है. सांसद ने कहा कि गढ़वा में अब रामनवमी का त्योहार काफी भव्य तरीके से मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. इस बेहतर प्रयास के लिए रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं गढ़वावासी धन्यवाद के पात्र हैं. मंच का संचालन धीरज दुबे ने किया. मौके पर महासमिति जेनरल के अध्यक्ष उमेश कश्यप, संरक्षक दौलत सोनी, कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली, संरक्षक मुरली श्याम सोनी, राजकुमार मलेशिया, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, सूरज गुप्ता, जवाहर पासवान, डॉ. अनिल साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

इन अखाड़ों को किया गया पुरस्कृत

श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल की ओर से रंका मोड़ पर स्थापित निगरानी मंच की ओर से रथ झांकी में प्रथम पुरस्कार श्री राम मंदिर टंडवा, द्वितीय पुरस्कार श्री राम मंडली पुरानी बाजार व तृतीय पुरस्कार जय भारत अखाड़ा व्यवसायी संघ को दिया गया. जबकि जुलूस में प्रथम पुरस्कार देवी संघ अखाड़ा सहिजना, द्वितीय पुरस्कार महाराणा प्रताप अखाड़ा, तृतीय पुरस्कार श्री राम दल चिरौंजिया को दिया गया. मानव झांकी में प्रथम पुरस्कार न्यू गोल्डेन अखाड़ा दिपुआ, द्वितीय पुरस्कार निमिया स्थान विकास समिति, तृतीय पुरस्कार राम दूत अखाड़ा विशुनपुर को दिया गया. जबकि भंडारा में प्रथम पुरस्कार युवा शक्ति संघ रंका मोड़, द्वितीय पुरस्कार मिला. इसे भी पढ़ें : शिल्पा">https://lagatar.in/ed-attaches-properties-worth-rs-98-crore-of-shilpa-shetty-and-raj-kundra/">शिल्पा

शेट्टी और राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति ईडी ने कुर्क की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही