Search

 
 
 

गढ़वा : जैक सदस्य पहुंची टीडीएम कॉलेज, कहा- कदाचारमुक्त हो रही परीक्षा

 
Garhwa:  झारखंड जैक बोर्ड के तहत झारखंड में मैट्रिक-इंटर की वार्षिक परीक्षा आयोजित हो रही है. टीडीएम इंटर कॉलेज श्री बंशीधर परीक्षा केंद्र पर जैक की सदस्य सह परीक्षा की पर्यवेक्षिका सुशीला मिश्रा ने निरीक्षण किया. उन्होंने सभी कमरों में आयोजित परीक्षा का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न करायी जा रही है. उन्होंने कॉलेज भवन की तारीफ करते हुए परीक्षा संचालन की सुदृढ़ व्यवस्था पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह परीक्षा बच्चों का भविष्य तय करेगी. इस कारण यह परीक्षा बच्चों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस परीक्षा से बच्चों की मेहनत का फल मिलने वाला है. यही फल उन्हें सरकार अथवा समाज के विविध क्षेत्रों में सेवा का अवसर प्रदान करेगा. परीक्षा में बरती गई ईमानदारी बच्चों को उच्च प्रतिष्ठा से पुरस्कृत करेगी. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक धनंजय सिंह, परीक्षा नियंत्रक अमरेश यादव, विवेक सिंह भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-dmo-examines-crusher-instructions-to-follow-rules/">मेदिनीनगर

: डीएमओ ने की क्रशर की जांच, नियम पालन करने के निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही