Search

 
 
 

गढ़वा : जेवर दुकान में हुई लाखों की लूट, अपराधियों की धर पकड़ में जुटी पुलिस

 
Garhwa : गढ़वा शहर के चर्चित गढ़ देवी मोड चौक के पास रूप अलंकार ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण व दुकानदार सड़क पर उतर गये और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. लूटपाट की सूचना मिलते ही गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंचे. और दुकानदार व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली. पुलिस आसपास लगे सीसीटीव फुटेज भी खंगाला और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की. पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

दुकानदार के कान को छूते हुए निकल गयी गोली 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसा,र गढ़देवी मोड़ चौक स्थित रूप अलंकार ज्वेलर्स में दो बाइक पर सवार होकर अपराधी आये और दुकान में घुसकर लूटपाट की. अपराधी लगभग 20 मिनट बाद बाहर निकले. जाते-जाते अपराधयों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी. साथ ही तीन हवाई फायरिंग भी की. दुकानदार बाल-बाल बच गया, गोली उसके कान को छूते हुए निकल गयी.

जेवरात समेत नगदी लूटकर भाग गये अपराधी

दुकानदार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह मंगलवार देर शाम वह अपने दुकान पर बैठे थे. इस बीच तीन युवक ज्वैलरी खरीदने के लिए दुकान में आये. इसके बाद अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान में लूटपाट की और फायरिंग करते हुए भाग गये. बताया कि अपराधी दुकान से सोने व चांदी के जेवरात समेत नगदी लूटकर भाग गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही