Search

 
 
 

गढ़वा : यमुना ज्वेलर्स में 10 लाख के आभूषण की चोरी, दीवार काटकर दुकान में घुसे चोर

 
Garhwa : गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर शहर में चोरों ने बीती रात आभूषण दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दुकान से 7 से 8 किलो चांदी के आभूषण और 22 एवं 18 कैरेट के सोने के आभूषण के साथ-साथ 40 हजार रुपये नकद समेत लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली है. जानकारी के अनुसार बीती रात बंशीधर नगर शहर के बीचोबीच चेचरिया पुल के पास स्थित यमुना ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान की दीवार को काटकर चोर भीतर घुसे. इसके बाद लॉकर को तोड़कर उसमें रखे लगभग 7 से 8 किलो चांदी के आभूषण और 22 एवं 18 कैरेट के सोने के आभूषण के साथ साथ 40 हजार रुपये नकद लेकर चलते बने. घटना की सूचना मिलने पर बंशीधर नगर पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह और थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. गौरतलब है कि इससे पहले गढ़वा जिला मुख्यालय के बीचो-बीच गढ़देवी चौक पर रूप अलंकार जवेलर्स में करोड़ों के सोने लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस कांड का पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही खुलासा कर लिया था. मगर अब बंशीधर नगर में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन पुलिस कब तक कर पाती है यह देखने वाली बात है.

खोजी कुत्ते से भी नहीं मिला सुराग

पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए गढ़वा से खोजी कुत्ते के साथ एफएसएल की टीम को भी बुलाया. खोजी कुत्ते ने करीब एक घंटे तक आसपास में सुंघते रहा, मगर चोरों का सुराग नहीं मिला. एफएसएल की टीम ने भी दुकान में जाकर सबूत एकत्रित किये. पुलिस ने कहा कि चोरी की घटना का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा.

चोर सीसीटीवी कैमरा और डीबीआर भी साथ ले गये

यमुना ज्वेलरी के प्रोपराईटर अनुराग सोनी ने बताया कि सोमवार की सुबह किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि दुकान की दीवार कटा हुआ है. दुकान पहुंचकर देखा तो दुकान में रखे आभूषण और नगदी गायब थे. लॉकर टूटा पड़ा था. साथ ही साथ दुकान में लगे 4 सीसीटीवी कैमरा और डीबीआर भी गायब थे. दुकानदा श्री सोनी ने बताया कि चोर सोने का हार 22 कैरेट, सोने की अंगूठी 3 पीस, सोने का कान का झाला 1पीस, 18 कैरेट का सोने का हार 2 पीस, मोती लॉकेट मंगलसूत्र, मांगटीका, झुमका ले गये. साथ ही 40 हजार नगद भी ले गये. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-road-accident-in-motihari-three-people-of-the-same-family-died/">बिहारः

मोतिहारी में सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही