Search

 
 
 

गढ़वा : जिप सदस्य ने डीडीसी को लिखा पत्र, स्कूल में अनियमितता की जांच करने का आग्रह

 
Garwha : गढ़वा जिले के बंशीधर नगर के जिला परिषद सदस्य बाला रानी ने उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा. नगर उंटारी प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में हो रही लापरवाही को लेकर जांच की मांग की है. सभी स्कूलों को सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति राशि जनप्रतिनिधियों के सामने बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि भुगतान कराने का मांग की है. उप विकास आयुक्त को दिए गए पत्र के माध्यम से उन्होंने लिखा है कि नगर उंटारी प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई का स्तर बहुत ही निम्न हो रहा है. सरकारी विद्यालयों में अच्छी मोनेटरिंग की आवश्यकता हैं. बाला रानी ने कहा कि टीम गठित कर सभी सरकारी विद्यालयों की जाँच करने की मांग की. इसे भी पढ़ें- रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-huge-amount-of-liquor-recovered-from-pickup-van-one-arrested/">रामगढ़:

पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

जाँच कर दोषी के विरुद्ध करें कड़ी कारवाई- बाला रानी

सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति राशि बच्चों के लिए जो आया हुआ है, जिसे विद्यालय द्वारा बच्चों को राशि नहीं दिया जा रहा हैं. उसके संबंध में अभिभावकों और बच्चों द्वारा कई शिकायतें मिल रही हैं. वहीं बाला रानी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी जाँच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने का आग्रह किया है. बाला रानी ने पत्र के माध्यम से सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति का राशि जनप्रतिनिधियों के समक्ष बांटने का आग्रह किया हैं. इसे भी पढ़ें- सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-cyclist-dies-after-being-hit-by-max-pickup-villagers-jammed-the-road/">सोनुवा

: मैक्स पिकअप के चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही