Search

 
 
 

गढ़वा : आपसी वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया JJMP एरिया कमांडर छोटेलाल

 
Garhwa :  आपसी वर्चस्व की लड़ाई में JJMP एरिया कमांडर छोटेलाल यादव की हत्या कर दी गई. उसका शव गढ़वा के रंका - मेराल थाना सीमा क्षेत्र में मिला है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा ने घटना की पुष्टि कर दी है. गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि रंका-मेराल थाना सीमा पर जेजेएमपी उग्रवादी के एरिया कमांडर छोटेलाल यादव का शव मृत अवस्था में जंगल में पड़ा हुआ मिला है. चेहरे पर काफ़ी खून के निशान हैं. उसकी हत्या किस वजह से की गई है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है. एसपी ने बताया कि छोटेलाल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में जेजेएमपी के 5 लाख के इनामी नक्सली गणेश  लोहरा और संतोष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में छोटेलाल यादव और टुनेश उरांव का नाम सामने आया था. गणेश और संतोष की हत्या करने के बाद छोटेलाल यादव और टुनेश उरांव एके-47 सहित कई आधुनिक हथियार लेकर गढ़वा के इलाके में भाग गया था. जानकारी के अनुसार गढ़वा और पलामू के सीमावर्ती इलाके में छोटेलाल एक नया संगठन खड़ा करना चाहता था.   इसे भी पढ़ें : शिबू">https://lagatar.in/shibu-sorens-health-deteriorated-admitted-to-gangaram-hospital-delhi/">शिबू

सोरेन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही