Search

 
 
 

गढ़वा :  JJMP उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगे पोकलेन में की तोड़फोड़, मजदूरों को भी पीटा

 
Garhwa : गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में जेजेएमपी उग्रवादियों ने मंगलवार देर रात जमकर उत्पात मचाया है. उग्रवादियों ने अड़ा महुआ व कंजिया गांव को जोड़ने वाली सरस्वती नाला पर पुल निर्माण कार्य में लगे मशीन में तोड़फोड़ की है. साथ ही जेजेएमपी उग्रवादियों ने मजदूरों को भी मारा-पीटा है. इसके बाद तीन मोबाइल और एक बाइक अपने साथ लेकर चले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद भंडरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना के बाद मजदूरों में भय का माहौल है.

कंस्ट्रक्शन साइट पर उग्रवादियों ने जमकर की तोड़फोड़

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भंडरिया थाना क्षेत्र के अड़ा महुआ और कंजिया गांव को जोड़ने वाली सरस्वती नाला पर पुल निर्माण का काम चल रहा था. इसी बीच आधी रात हथियारबंद उग्रवादी लेवी वसूलने कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी. नक्सलियों ने पोकलेन मशीन में भी तोड़फोड़ की. साथ ही निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से भी मारपीट की. इसके बाद तीन मोबाइल और एक बाइक छीनकर चले गये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/ddd5a1f1-1583-4fb2-8ab8-015d9bfc9bac.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/224b6721-511f-4e53-8e75-d8256816e985.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही