Search

 
 
 

गढ़वा : झामुमो ने छात्रों के बीच किया कंबल का वितरण, समस्या के समाधान के लिये संपर्क करने की बात कही

 
Arun kumar Garhwa : झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से गुरुवार को की गयी पहल से उन छात्रों को काफी राहत मिली जिन्हें ठंड से रात काटना मुश्किल हो रहा था. रंका प्रखंड मुख्यालय में झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड कमेटी की ओर से कंबल का वितरण प्रखंड के विभिन्न पंचायत के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के बीच किया गया. यह कार्य गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सह प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर किया गया. इस दौरान मोर्चा सदस्यों ने छात्रों का हालचाल जाना और किसी भी समस्या के तत्काल समाधान के लिये कमेटी से सम्पर्क करने की बात कही. कंबल पाकर छात्रा काफी खुश थे. इस मौके  युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी, युवा मोर्चा प्रखंड सचिव पप्पू यादव, झामुमो युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता कार्तिक पाण्डेय उपाध्यक्ष अरविंद प्रसाद सोनी युवा मोर्चा प्रखंड कोषाध्यक्ष रिंकू अग्रवाल, रंका अल्पसंख्यक  पंचायत अध्यक्ष मोबिन खान भोला अग्रवाल शिरचन यादव उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही