Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : सिविल सर्जन कार्यालय में घुसकर झामुमो नेताओं ने की डॉक्टरों से मारपीट, हड़ताल पर डॉक्टर

Garhwa :  सिविल सर्जन कार्यालय में घुसकर झामुमो के 4 नेताओं द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. झामुमो के गढ़वा जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह झामुमो नेता ताहीर अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू पर मारपीट करने का आरोप में लगाया गया है. इसे लेकर गढ़वा के सदर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बता दें कि गुरुवार को गढ़वा के सिविल सर्जन कार्यालय में झामुमो के 50 से 60 नेता अचानक पहुंचते हैं. फिर कार्यालय में मौजूद सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह, डीपीएम प्रवीण सिंह और डीएस डॉ अवधेश सिंह से 3 वर्षों का हिसाब-किताब मांगना शुरू कर देते हैं. इसके बाद एम्बुलेंस नही मिलने की बात कहकर गली गलौज एवं मारपीट शुरू कर दिया जाता है. 1 घण्टा तक बवाल काटने के बाद सभी झामुमो नेता सिविल सर्जन कार्यालय से निकल गए. इसे भी पढ़ें:हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-when-the-child-refused-to-remove-the-stolen-iron-he-was-mercilessly-beaten/">हजारीबागः

चोरी का लोहा उतारने से किया इनकार तो बच्चे की बेरहमी से पिटाई

4 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

वहीं मामले को लेकर 4 झामुमो नेता के ऊपर नामजद और 50 -60 अन्य लोगों के ऊपर मामला दर्ज कराया गया है. वहीं प्राथमिकी की प्रतिलिपी उपायुक्त गढ़वा एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा को दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है. सिविल सर्जन गढ़वा डॉ अनिल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को 3 बजे अचानक 50 से 60 झामुमो के नेता पहुंचे और एम्बुलेंस की बहाना बनाकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे. हमारे डीएस के साथ पहले मारपीट शुरू की. उसके बाद हमलोगों ने बीच-बचाव करने लगे तो हमलोगो को भी गाली गलौच देना शुरू कर दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/mmmm-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें:लातेहार">https://lagatar.in/latehar-wild-elephants-destroyed-4-houses-people-in-panic/">लातेहार

: जंगली हाथियों ने 4 घरों को किया ध्वस्त, दहशत में लोग

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

उन्होंने कहा कि हमने अपने जीवन मे ऐसी घटना नहीं देखी थी. साथ ही सिविल सर्जन ने बताया कि जबतक आरोपी की गिरफ्तारी नही होती है तब तक कार्य बहिष्कार रखेंगे. वहीं उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो और डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराई जाय. शुक्रवार को पूरे दिन जिले के सभी डॉक्टर सदर अस्पताल गढ़वा के गेट पर हड़ताल में बैठे रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही