Search

 
 
 

गढ़वा: झामुमो नेताओं ने एसडीओ से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

 
Garhwa: जिले के बंशीधर नगर के झामुमो नेताओं ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर आलोक कुमार से मुलाकात की. नेताओं ने मिलकर एसडीओ को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. उन्होंने तत्काल समस्याओं का निराकरण करने का अनुरोध किया. झामुमो नेताओं ने 11 सूत्री मांग पत्र में श्री बंशीधर नगर अनुमंडल को अकाल क्षेत्र घोषित करने, ग्रीन कार्ड राशन धारियों को प्रतिमाह राशन चालू करवाने और बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बड़े पैमाने पर काम के बदले अनाज योजना चालू करवाने की मांग की. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
इसके अलावा बंद पड़े मनरेगा कार्य को अविलंब चालू करवाने, नगर उंटारी शहर को अतिक्रमण मुक्त करवाने, जिला आपूर्ति पदाधिकारी के स्तर से लंबित एवं बंद पड़े राशन कार्ड आवेदनों को चालू करवाने और श्री बंशीधर नगर में बस स्टैंड निर्माण करवाने सहित 11 सूत्री मांग पत्र एसडीओ को सौंपा. मौके पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सूर्यदेव मेहता, जिला उपाध्यक्ष निर्मल पासवान, अनुज कुमार दुबे, अमर राम, जेएमएम नेत्री किरण देवी, प्रखंड सचिव सुरेश शुक्ल, देवेंद्र चौबे, मुकेश सिंह, सीताराम पासवान, कमलेश मेहता, विनय ठाकुर और राजकुमार राम मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही