Search

 
 
 

गढ़वा : शिक्षा का बनाया मजाक, रिजल्ट अपूर्ण होने पर भी हेडमास्टर ने दे दिया टीसी

 
Garwha : जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय के एक हेडमास्टर ने शिक्षा का मजाक बना दिया है. मामला उमवि दहेड़िया का है. स्कूल के हेडमास्टर ने बिना आठवीं कक्षा पास हुये स्कूली छात्र-छात्राओं का सर्टिफिकेट निर्गत कर दिया है. जिन छात्र-छात्राओं का सर्टिफिकेट निर्गत हुआ है उनका रिजल्ट अपूर्ण है. आठवीं कक्षा पास नहीं होने के कारण वैसे छात्र-छात्राओं का नवीं कक्षा में नामांकन नहीं हो रहा है. लोग नामांकन के लिये दर-दर भटक रहे हैं. वैसे छात्र-छात्रा न घर के हैं न घाट के. श्री बंशीधर नगर प्रखंड के उमवि दहेड़िया, कुशडंड एवं अलकर के हेडमास्टर की लापरवाही के कारण आठवीं बोर्ड के 156 बच्चों का रिजल्ट अपूर्ण है. लिहाजा उन बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. रिजल्ट अधूरा रहने के कारण बच्चे नौंवी कक्षा में नामांकन के लिये दर-दर भटक रहे हैं. क्या है मामला इस वर्ष जैक के माध्यम से ली गयी आठवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दहेड़िया के 27, कुशडंड के 101 एवं अलकर के 28 बच्चों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा के बाद स्कूल को बच्चों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक पत्र को जैक के पोर्टल पर अपलोड करना था. किंतु तीनों स्कूलों के बच्चों का आंतरिक मूल्यांकन का अंक पत्र ससमय जैक के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका. नतीजा 25 अगस्त को जब रिजल्ट प्रकाशित हुआ तो तीनों स्कूलों का रिजल्ट अपूर्ण घोषित हो गया. रिजल्ट अपूर्ण होने पर भी हेडमास्टर ने दिया सर्टिफिकेट उमवि दहेड़िया में छात्र-छात्राओं का रिजल्ट अपूर्ण होने के बाद भी स्कूल के हेडमास्टर प्रदीप राम ने सर्टिफिकेट (टीसी) काटकर उन्हें थमा दिया. अपूर्ण अंक पत्र एवं उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट लेकर बच्चे स्कूल का चक्कर काट रहे हैं, किंतु उनका नामांकन किसी हाईस्कूल में नहीं हो रहा है. गर्ल्स हाईस्कूल में हुआ तीन बच्चियों का नामांकन उमवि दहेड़िया की तीन छात्राओं का नामांकन अंबा लाल पटेल गर्ल्स हाईस्कूल में नवीं कक्षा में नामांकन लिया गया है. जबकि तीनों छात्राओं का आठवीं का रिजल्ट अपूर्ण है. गर्ल्स हाईस्कूल में आंख मूंदकर नामांकन कर लिया गया है. परीक्षा होने के बाद आंतरिक मूल्यांकन का अंक पत्र अपलोड करने के लिये बीआरसी को दिया गया था. किंतु बीआरसी के द्वारा अपलोड नहीं किया गया, जिसके कारण उनके विद्यालय का रिजल्ट अपूर्ण आया है. अब तो सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है. तीनों स्कूलों के हेडमास्टरों की लापरवाही के कारण रिजल्ट अपूर्ण रह गया है. तीनों का रिजल्ट बनवाने के लिये जैक को भेजा गया है. जल्द रिजल्ट बन कर आ जायेगा. बच्चों को सर्टिफिकेट देने संबंधी मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. नगर ऊंटारी के जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिलेश केरकेट्टा ने कहा है कि मामला मेरे पास तक नहीं पहुंचा था अगर ऐसा मामला है तो मामले की जांच कर जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कड़ी कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-teenagers-body-recovered-from-well-in-shivpuri-police-engaged-in-investigation/">हजारीबाग:

शिवपुरी में कुएं से किशोर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही