Search

 
 
 

गढ़वा : झामुमो में शामिल हुए कई लोग, मंत्री मिथिलेश ने किया स्वागत

 
कार्यकर्ताओं से ही संगठन बनता है मजबूत : मंत्री मिथिलेश Garhwa: रंका प्रखंड के रंका कला पंचायत के मुखिया राजेश मधेशिया सहित कई लोग भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए. शुक्रवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. भाजपा छोड़ कर झामुमो में शामिल होने वालों में डुमरिया निवासी संजय मिश्रा, गांगी निवासी विजय पांडेय, तिलदाग निवासी उपेन्द्र चंद्रवंशी, शंकर राम आदि का नाम शामिल है. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा व माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल कया. मौके पर मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही संगठन मजबूत बनता है. कार्यकर्ता यदि पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें तो उस संगठन को कोई भी पछाड़ नहीं सकता है . इसे भी पढ़ें-सिपाही">https://lagatar.in/high-courts-decision-on-constable-appointment-reserved-6800-constables-will-be-affected/">सिपाही

नियुक्ति पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रभावित होंगे 6800 सिपाही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही