Search

 
 
 

गढ़वा : जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप

 
Garhwa : दहेज के कारण एक बार फिर एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना जिले के रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा महुवादह पुल के समीप की है.  जहां सुषमा देवी का ससुराल है. मृत्यु की समाचार सुनते ही लड़की के घरवाले एवं उसके गांव के सैकड़ों लोग खरडीहा पहुंच गए और हो हल्ला करने लगे. लड़की के पिता ने रोते बिलखते कहा कि मेरी बेटी को दहेज के कारण मारा गया है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-murder-of-prisoner-manoj-singh-the-testimony-of-five-accused-from-the-vc-on-the-second-day/">जमशेदपुर:

कैदी मनोज सिंह की हत्या में दूसरे दिन वीसी से हुई पांच आरोपियों की गवाही

प्रशासन से इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि जहर खाकर सुषमा ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली. परंतु लड़की के पिता बुधन यादव सेवाडीह निवासी ने कहा कि मेरे दमाद अजय यादव ने मेरी बेटी को जहर खिलाकर मार डाला है. इसके पहले भी वह मेरी बेटी को मारपीट करते रहता था और बार-बार दहेज की मांग करते रहता था. वही महिला के पिता ने प्रशासन से इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही