Search

 
 
 

गढ़वाः फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान

 
Garhwa: चिनिया थाना क्षेत्र में रहने वाले करमू लोहरा की 20 वर्षीय पुत्री रीता देवी ने मंगलवार सुबह फंदे से लटककर जान दे दी. शव खुरी गांव स्थित पेड़ से लटका मिला. बताया जा रहा है कि रीता गांव में अपने मामा के यहां महुआ चुनने गई थी. जो सुबह में मामा के घर से सौ मीटर दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी शादी चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव में रामचंद्र लोहरा के पुत्र सुरेंद्र लोहरा से तीन साल पहले हुई थी. बताया जाता है कि उसका पति बाहर प्लांट में काम करने गया हुआ है. महिला का एक दो वर्ष का एक बच्चा भी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी राज बल्लभ कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी. वहीं, पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें- HC">https://lagatar.in/the-government-told-in-the-hc-a-committee-is-being-formed-to-get-the-money-back-to-the-people-who-were-cheated-from-chit-fund/">HC

में सरकार ने बताया- चिटफंड से ठगे गए लोगों को पैसा वापस दिलाने के लिए कमिटी बनाई जा रही है
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही